फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tension in two communities on gambling in temple

मंदिर में जुआ खेलने पर दो समुदायों में मारपीट, पांच घायल, पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात

Wed, 13 Dec 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Tension in two communities on gambling in temple
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अ‌ध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली में मंदिर में जुआ खेलने को लेकर दो समुदायों में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन


जिले के मुगलसराय कोतवाली के महाबलपुर में मंगलवार दोपहर प्राचीन काली मंदिर पर जुआ खेलने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के 50 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे, तलवार, राड लेकर दूसरे पक्ष की बस्ती पर हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इसमें दो की हालत गंभीर है। हमले के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के समीप चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 30 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार दोपहर एक बजे जुआ खेल रहे दो युवकों की गांव के लोगों ने पिटाई कर दी। उस समय दोनों वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद दोनों 50 से अधिक लोगों के साथ लाठी, डंडे, राड, तलवार लेकर आए और बस्ती के लोगों पर हमला बोल दिया। 

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

Tension in two communities on gambling in temple
चक्काजाम के बाद महिलाओं को समझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने एक घर में घुसकर संदीप सोनकर (28) और गोलू सोनकर (25) की पिटाई कर जख्मी कर दिया। हमलावर पक्ष से भी ननका (25), मनि (28) और लड्डन (22) घायल हो गए। इसके विरोध में गांव के लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चक्का जाम कर रहे लोगों को हटाया। इस बीच एसपी के आदेश पर मुगलसराय, बबुरी, अलीनगर पुलिस और पीएसी गांव पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसपी संतोष सिंह ने लोगों को चेतावनी दी। पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया।

यहां संदीप और ननका की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमला करने वाले 30 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसपी संतोष सिंह का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था को हाथों में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed