फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ten lakh cost jewelery robbed in shop

दिव्यांग सर्राफ की दुकान से दिनदहाड़े 10 लाख के उड़ाए जेवर, चोर-चोर चिल्लाते हुए भाग निकले बदमाश

Sat, 10 Mar 2018 07:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Mar 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ten lakh cost jewelery robbed in shop
सर्राफ रामेश्वर सेठ - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रवाना होते ही शनिवार को दो बदमाशों ने बनारस के एक दिव्यांग सर्राफ को निशाना बनाया।
विज्ञापन


शहर के बौलिया पसियाना गली स्थित आभूषण की दुकान से दस लाख से ज्यादा कीमत के जेवर लेकर बदमाश भाग निकले। चोर-चोर चिल्लाते हुए लहरतारा की ओर भागे बदमाशों की धुंधली तस्वीरें आसपास की दुकानों की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दिनदहाड़े हुई घटना के बाद बदहवाश बुजुर्ग दिव्यांग सर्राफ रामेश्वर सेठ उर्फ लंगड़ का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, सूचना के काफी देरी बाद पहुंचे मंडुवाडीह इंस्पेक्टर बदमाशों का सुराग नहीं लगा सके और सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन


भागने के दौरान एक बदमाश की छूटी गई चप्पल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा क्षेत्र की बौलिया पसियाना गली में दिव्यांग रामेश्वर सेठ की आभूषण की दुकान और उससे थोड़ी दूर मकान है। वहीं पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आए बदमाश

Ten lakh cost jewelery robbed in shop
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रामेश्वर ने बताया कि शनिवार को उन्होंने 11 बजे के लगभग दुकान खोली। दुकान खोलते ही दो युवक आए। उनमें से एक अंदर आया और दूसरा बाइक लेकर कुछ दूर खड़ा रहा। जो युवक अंदर आया उसने ओम आकृति की लॉकेट दिखाने को कहा।

थोड़ी देर बाद युवक ने कहा कि और बढ़िया क्वालिटी का लॉकेट दिखाएं तो रामेश्वर घर से लाए हुए बैग में से निकाल कर दिखाने लगे। युवक ने एक लॉकेट पसंद कर 1500 रुपये में खरीदा।

रामेश्वर ने बताया कि वो युवक द्वारा दिए गए रुपये गिन रहे थे तभी उनके पास रखा जेवर से भरा बैग उठाकर वह दुकान से बाहर भागा। बाहर खड़े दूसरे युवक ने बाइक स्टार्ट की और इसके बाद दोनों चोर-चोर चिल्लाते हुए लहरतारा की ओर तेजी से भाग निकले।

पीछे से वो भी शोर मचाते हुए भागे लेकिन तब तक दोनों आंखों से ओझल हो चुके थे। बताया कि बैग में तकरीबन साढ़े तीन सौ ग्राम सोने के जेवर थे। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग तीन सौ ग्राम सोने का जेवर दो बदमाश लेकर भागे हैं।

आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। तफ्तीश के लिए दो टीमें लगी हुई हैं। इलाके के तीन संदिग्धों से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed