{"_id":"355f6fa77047d939edf074ac83a93257","slug":"tempo-reflex-a-death-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटा, एक की मौत, दो घायल
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सोमवार की रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार चालक और आटा चक्की कारोबारी राजकुमार विश्वकर्मा उर्फ कुली (40) की मौत हो गई। वहीं टेंपो में पीछे बैठे कल्लू पांडेय और एक अन्य घायल हो गए।
कल्लू का उपचार मिर्जामुराद क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक अन्य यात्री की गंभीर हालत देखकर उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला निवासी राजकुमार विश्वकर्मा सोमवार की रात गांव से अपना टेंपो लेकर चला।
इस दौरान रास्ते में मिले दो साथियों को भी उसने टेंपो पर बैठा लिया। डंगहरिया गांव के सामने हाईवे पर पहुंचते ही टेंपो पलट गया और राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।