फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager murder in azamgarh

बाइक से बकरी को लगी टक्कर, लोगों ने लाठी से पीटकर की किशोर की हत्या

Sat, 02 Dec 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Teenager murder in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के आजमगढ़ में कुछ लोगों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बाइक से बकरी को टक्कर लग जाने से लोगों ने एक किशोर की पीटकर हत्या कर दी। मामला जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन सिकरौरा का है।
विज्ञापन


यहां पर कुछ लोगों ने कक्षा सात के छात्र शिव कुमार यादव (16) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अन‌ुसार शिव कुमार अपने चचेरे भाई सूरज यादव के साथ पास के गांव बुजुर्ग से ब्रह्मभोज खाकर लौट रहा था।
विज्ञापन


बाइक सूरज चला रहा था और शिव कुमार पीछे बैठा था। गांव वापस आते समय सिकरौरा गांव में पहुंचा तो रास्ते में बंधी बकरी से बाइक टकरा गई। इस पर सिकरौरा गांव के एक लड़के से दोनों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान किसी ने शिव कुमार के सीने पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज यादव किसी तरह जान बचाकर भागकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। घर के लोग घटनास्थल पहुंचे तो कुछ महिलाएं शिव कुमार के राख से मालिश कर रही थीं। घरवाले शिवकुमार को लेकर जीयनपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए।


वहां स्थिति गंभीर होने से दूसरे हॉस्पिटल जीयनपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन इसके बाद शव को लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। जीयनपुर पुलिस में लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed