{"_id":"584326744f1c1b0e1ede94c5","slug":"teen-s-body-found-hanging-uncle-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला किशोर का शव, चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला किशोर का शव, चाचा गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुरा थाने के बकराबाद मुहल्ले में मकान की छत पर शुक्रवार की रात बुनकर परिवार के मो. आसिफ जमाल (16) का शव रस्सी के सहारे एक बांस से लटका मिला। आसिफ के भाई नसीम अख्तर की तहरीर पर चाचा हबीबुर्रहमान के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्लेवासियों के अनुसार कुछ सपा नेताओं का करीबी हबीबुर्रहमान बंटवारे के बाद से भाइयों से नाराज था।
बकराबाद मुहल्ले में बुनकर इमामुद्दीन अख्तर का परिवार रहता है। कक्षा आठ का छात्र मो. आसिफ छह भाइयोें में पांचवें नंबर का था। आसिफ के भाई नसीम अख्तर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आसिफ का पता नहीं चल रहा था। देर रात पड़ोसी सुलेमान ने बताया कि आसिफ बारावफात के मद्देनजर छत पर झंडा लगाने गया था। छत पर पहुंचे तो उसका शव बांस की रस्सी के सहारे लटका था और पैर जमीन पर टिका था। नसीम ने बताया कि चार मंजिला पुश्तैनी मकान में पिता सहित उनके आठ भाइयों के परिवार के 56 लोेग रहते हैं। सभी का चूल्हा चौका अलग है। चाचा हबीबुर्रहमान ने हाल ही में छत बनवाया था। छत पर बच्चों को देखते ही भड़क जाता था।
आरोप लगाया कि आसिफ को उसने मारापीटा और फिर छत पर ही नायलान की रस्सी से गला कस दिया। घटना को दूसरा रूप देने के लिए बांस में रस्सी बांधकर आसिफ के शव को लटका कर भाग निकला। कहा कि उनका ऐसा कोई विवाद नहीं था। चाचा ने मनबढ़ई में घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी क्षेत्राधिकारी चेतगंज संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी हबीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी।