फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tech returned from college student hanged

कॉलेज से लौटकर बीटेक छात्र ने फांसी लगा ली

Sat, 02 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 02 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tech returned from college student hanged
दीपक कुमार रंजन (फाइल फोटो)
 मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की नई बस्ती में शुक्रवार को बीटेक के छात्र दीपक कुमार रंजन (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब एक बजे वह कॉलेेज से लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम पांच बजे उसकी मां ने उसे कमरे में पंखे से लटकते देखा। आननफानन में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि परीक्षा में उम्मीद से कम नंबर आने पर उसने ऐसा किया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लहरतारा, नई बस्ती निवासी गणेश कुमार की मंडुवाडीह बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दूकान है। दो बेटों में छोटा दीपक बाबतपुुर स्थित सीएट कॉलेज से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पूर्व उसका रिजल्ट आया था। शुक्रवार की सुबह उसने घरवालों को बताया कि वह प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ है। करीब दस बजे वह रिजल्ट लेने के लिए कॉलेज निकला था। दोपहर करीब एक बजे वापस घर लौटा।
विज्ञापन


 खाना खाने के बाद वह सीधे पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में चला गया। शाम करीब पांच बजे उसकी मां चिंता देवी उसे जगाने पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। कोई जवाब न मिलने पर पिछले दरवाजे को उन्होंने किसी तरह धक्का देकर खोला। देखा तो बेटा नायलॉन की रस्सी से पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना के बाद गणेश भी दूकान से घर पहुंचे।  बेटे को फंदे से उतार कर मंडलीय अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दीपक ने ऐसा क्यों कि या, इस बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि दीपक को उम्मीद से कम नंबर मिले होंगे और इससे निराश होकर उसने जान दे दी। वहीं सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम कालेज जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed