{"_id":"59f1b8d54f1c1b9e678b7a42","slug":"teasing-with-girl-students-in-bhu-fourth-incident-in-a-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू परिसर में छात्राओं से फिर छेड़खानी, एक महीने में यह चौथी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएचयू परिसर में छात्राओं से फिर छेड़खानी, एक महीने में यह चौथी वारदात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 26 Oct 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
BHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में एक बार फिर छेड़खानी की वारदात हुई। छात्राओं की शिकायत पर क्यूआरटी टीम और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य महिला महाविद्यालय के सामने पहुंचे। मौके से एक युवक को पकड़कर लंका पुलिस को सौंपा गया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। खास बात यह है कि वारदात के दौरान वह छात्रा भी मौजूद थी जिसके साथ बीते 21 सितंबर को छेड़खानी हुई थी। इसके बाद बीएचयू का माहौल अराजक हो उठा था।
कैंपस में बीते 35 दिन में छेड़खानी की यह चौथी वारदात है जिसमें दो मामलों के आरोपी मौके से पकड़े गए जबकि दो की जांच चल रही है। महिला महाविद्यालय से निकलकर छात्राएं सिंहद्वार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक उन पर फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन
छात्राओं ने विरोध किया लेकिन मनबढ़ युवकों पर इसका असर नहीं पड़ा। वे उनके चौतरफा बाइक घुमाकर सीटी बजाते रहे। इसी बीच एक छात्रा ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को फोन कर घटना की जानकारी दी।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि क्यूआरटी से सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे। एक आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई और फिर लंका पुलिस को सौंप दिया गया।
लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि रामनगर निवासी एक युवक हिरासत में है। उसके पिता उसके स्वास्थ्य संबंधी कागजात लेकर आए हैं और उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बीएचयू अस्पताल में भी छात्रा को छेड़ा
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : self
बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची बसंता महिला महाविद्यालय की छात्रा ने बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
छात्रा की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने लंका थाने को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। बिहार निवासी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा का आरोप है कि वह अस्पताल के ओपीडी में खुद को दिखाने पहुंची थी।
चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसके बाद वह एक्स-रे कक्ष में पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इतना ही नहीं मोबाइल नंबर मांगते हुए जूस पीने के लिए जबरन साथ चलने का दबाव भी बनाया।
इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र कालीचरण को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की सुबह उसे जेल भेजा जाएगा।