फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Team Yogi in action, police in Varanasi saved cow

एक्शन में टीम योगी, बनारस में पुलिस ने गाय को काटने से बचाया

Thu, 30 Mar 2017 10:39 AM IST
अजय सिंह आलोक, अमर उजाला, वाराणसी
अजय सिंह आलोक, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 30 Mar 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
Team Yogi in action, police in Varanasi saved cow
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गोवध रोकने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर अब दिखने लगा है। वाराणसी के लोहता इलाके में देर रात पुलिस ने रहीमपुर मोहल्ले में एक गाय को कटने से बचा लिया। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


लोहता थाने के एसओ राजीव सिंह को मंगलवार की आधी रात को मुखबीर से सूचना मिली थी कि रहीमपुर मोहल्ले में एक गाय को काटने की तैयारी चल रही है। उन्होंने तत्काल बताये गए स्‍थान पर छापा मारा और एक गाय को बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस ने इस दौरान मौके से रहीमपुर निवासी मतीन अंसारी और इकबाल अंसारी तथा मंडुआडीह के लल्लनराम और उपेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। लल्लनराम और उपेंद्र ने बताया कि ये गाय उनके इलाके में काफी दिनों से टहल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया कि वे गाय को काटने के लिए मतीन और इकबाल के पास ले गए थे। गाय के मांस की ‌बिक्री का पैसा बराबर-बराबर बांटा जाना था। पुलिस ने चारों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।


साथ ही गाय को थाने के पास एक पशुपालक को दे दिया है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की संस्तुति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed