फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tavera and bike accident in choubepur, two person dead

टवेरा और बाइक की आमने सामने टक्कर, दो की मौत एक घायल

Mon, 23 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
tavera and bike accident in choubepur, two person dead
एक ही मोटरसाइकिल पर बैठे थे तीनों, किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से सटे चौबेपुर क्षेत्र के उमरहा नहर के पास सोमवार शाम टवेरा और सामने से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
पुलिस के अनुसार किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों बाइकसवार शराब के नशे में थे। टवेरा वाराणसी की ओर आ रही थी।
घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की दीनदयाल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई।
बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर छत्तीसगढ़ का है।
चौबेपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी के अनुसार घायल युवक बलिया के नगरा क्षेत्र के उरैनी निवासी आनंद श्रीवास्तव (19) है। एक मृत युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम शिवशक्ति सहाय (24) ही स्पष्ट दिख रहा था।

दूसरे मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त बलिया के विशाल (22) के तौर पर हुई है।
मोबाइल से युवक के घरवालों को सूचना दी गई है। दोनों का शव दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
उधर, हादसे के बाद सारनाथ पुलिस ने आशापुर में घेरेबंदी कर टवेरा को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed