फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Syria 's brother Yusuf Yasin so far

सीरिया का यूसुफ कहीं यासीन भटकल का भाई तो नहीं

Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Syria 's brother Yusuf Yasin so far
कुशीनगर, लखनऊ समेत देश के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के 14 संदिग्ध आतंकियों से मुंबई एटीएस, एनआईए सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। ये सभी आतंकी सीरिया के यूसुफ के संपर्क में थे। यूसुफ कौन है और उसके भारत में और किन-किन लोगों से संपर्क हैं, इसकी पड़ताल के लिए एजेंसियां अमेरिकी खुफिया एजेंसी की भी मदद ले रही हैं।
विज्ञापन



एजेंसियों को आशंका है कि यूसुफ आईएम के सह संस्थापक यासीन भटकल का भाई रियाज या फिर सुभान है। भारत में आईएम के पुराने नेटवर्क के जरिये भारत के युवाओं को आईएसआईएस से जोड़ने का टास्क उसे ही दिया गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के मैथिया निवासी लेखपाल निजामु्दीन के बेटे रिजवान को एटीएस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था फेसबुक के जरिए सीरिया के यूसुफ से उसकी दोस्ती हुई थी। उसके बाद उनके बीच कई बार फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिजवान को जेहाद के लिए प्रेरित किया जाता था। यूसुफ कुशीनगर के रिजवान के अलावा अन्य 13 संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में था। सभी को धन भी उपलब्ध कराया गया था। इन्हीं आतंकियों के जरिए यूसुफ जनवरी में देश में सात स्थानों पर धमाके कराना चाहता था।


आपरेशन का नाम सात कलश रख दिया गया था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने इसे डिकोड करते हुए एनआईए को इसकी जानकारी दी थी। यूसुफ के बारे में जानकारी जुटाने के लिए फिर सीआईए की मदद ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो आईएम के आतंकी आईएसआईएस के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत के युवाओं को आईएसआईएस से जोड़ने का काम आईएम के चीफ रहे यासीन भटकल के भाई को दिया गया है। इन्हीं दो भाइयों में से एक का नाम यूसुफ के तौर पर बताया जा रहा है।



यासीन भटकल ने अपने भाई रियाज और अब्दुल सुभान कुरैशी के साथ मिलकर इंडियन मुजाहिदीन की स्थापना की थी। सबसे पहले पुणे के जर्मन बेकरी में हुए हमले में यासीन का नाम सामने आया था। यासीन और उसके साथी असदुल्ला अख्तर को नवंबर 2013 में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था।




इसके कुछ दिनों बाद ही बताया गया था कि रियाज की असम में हत्या कर दी गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। भटकल का नाम दिल्ली में 2008 में हुए बम धमाक ों में आया था। बाटला हाउस कांड में भी उसका नाम आया था। बाटला हाउस कांड के आरोपी आईएम से ही जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed