फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swiggy dilivery boy beaten up and snatching mobile Food in Bhagwandas Hostel BHU campus varanasi

बीएचयू: भगवानदास छात्रावास के पास स्विगी कर्मचारी को पीटा, बिना पैसे दिए खाना और मोबाइल छीना

Mon, 21 Oct 2019 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Oct 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Swiggy dilivery boy beaten up and snatching mobile Food in Bhagwandas Hostel BHU campus varanasi
स्विगी - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू परिसर में एक स्विगी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाने की डिलीवरी देने गए कर्मचारी के साथ कुछ लोगों ने पहले मारपीट की और फिर उससे बिना पैसे दिए खाने के साथ मोबाइल भी छीन लिया।

विज्ञापन


स्विगी के कर्मचारी त्रिभुवन पटेल ने बताया कि बीएचयू परिसर में स्थित भगवानदास छात्रावास में किसी छात्र ने खाने में पनीर-टिक्का और रोटी मंगवाई थी। जब वह साढ़े आठ बजे खाने की डिलीवरी देने पहुंचा तो चार युवकों ने अपने को विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र बताते हुए उसके साथ मारपीट की और खाना छीन लिया। साथ ही मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित होकर स्विगी के कर्मचारियों ने सोमवार को लंका थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही रविंद्रपुरी स्थित हल्दी ऑफिस के बाहर पहुंच कर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने घटना के विरोध में काम का बहिष्कार किया। पीड़ित त्रिभुवन पटेल का आरोप है कि छात्रावास के किसी छात्र ने खाना मंगाया था। जब वह खाना लेकर पहुंचा और उनको फोन कर हॉस्टल के बाहर बुलाया। इस दौरान खाना लेने के बाद वह पिटाई करने लगे। इस बाबत एसआई लंका ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed