फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students elections postponed in ballia, Students did ruckus

छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर बिफरे छात्र, पुलिस पर पथराव 

Fri, 13 Oct 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 13 Oct 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Students elections postponed in ballia, Students did ruckus
उपद्रवी तत्वों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बलिया के रसड़ा में मथुरा महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव स्थगित किए जाने पर छात्रों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। छात्रों द्वारा टायर जला देने पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने पर छात्रों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अफरा तफरी मच गई। चुनाव स्थगित का समाचार सुनते ही छात्र आक्रोशित हो उठे और स्कूल परिसर से नारेबाजी करते हुए रसड़ा बलिया मार्ग पर लेट गए। छात्रों ने परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा कि वह बिना जुलूस निकाले नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


छात्र 24 को नामांकन तथा 30 को चुनाव किए जाने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने जिला प्रशासन पर जान बूझ कर चुनाव टालने का आरोप लगाया। आधा घंटा जाम के दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सड़क जाम में गाड़ियों के बीच किसी ने पुराने टायर में आग लगा दी। आग की लपटें एवं धुंआ देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिससे छात्रों की भीड़ तितर-बितर हो गई। कोटवारी मोड़ से छात्रो ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में छात्र नेता पूर्व महामंत्री वेद प्रकाश सिंह एवं प्रभाकर सिंह ने चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर माचिस से आग लगाने का प्रयास ‌क‌िया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
 

उपद्रव की सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी

Students elections postponed in ballia, Students did ruckus
शिक्षको से वार्ता करते डीएम तथा एसपी। - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के उपद्रव की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए। डीएम ने सीओ रसड़ा को निर्देश दिया कि वीडियोग्राफी के माध्यम से उपद्रव का प्रयास करने वाले लोगों को चिह्नित कर तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं और उनकी गिरफ्तारी भी हो।

कॉलेज स्टॉफ व स्थानीय लोगों ने बताया कि उपद्रव करने वाले छात्र नहीं बल्कि बाहरी लोग थे। जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्मिला सिंह को भी छात्रसंघ चुनाव से संबंधित निर्देश दिया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने स्कूल परिसर में प्राचार्य एवं चुनाव अधिकारी संघ वैठक कर 28 अक्टूवर को नामांकन, 29 को जांच, 30 को नामवापसी एवं प्रकाशन तथा 6 नवंबर को चुनाव की घोषणा की। जिला प्रशासन द्वारा यह तीसरी तिथि घोषित की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed