फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stone attack at archna express in arah

बिहार के आरा में अर्चना एक्सप्रेस पर छात्रों ने किया पथराव, कई यात्री घायल

Tue, 06 Jun 2017 09:03 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 06 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
stone attack at archna express in arah
अर्चना एक्सप्रेस - फोटो : self
बिहार के आरा स्टेशन पर पटना से जम्‍मू तवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस पर मंगलवार सुबह उपद्रवी छात्रों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में कई यात्री घायल हो गए। थोड़ी देर के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  छात्र केंद्र सरकार की वादा खिलाफी, इंटर का खराब रिजल्ट  और छात्रों को रोजगार नहीं देने से आक्रोशित थे।
विज्ञापन


 पटना-मुगलसराय रेलखंड के बीच पड़ने वाले आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह हजारों छात्र पटरियों पर उतर गए। इस दौरान नाराज छात्रों ने आरा स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस को रोककर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 आक्रोशित छात्र जल्द से जल्द नौकरी के लिये बहाली निकाले जाने की मांग कर रहे थे। उनके आने की पूर्व सूचना नहीं रहने के कारण रेल पुलिस पहले से सतर्क नहीं थी। छात्रों की भीड़ ने स्‍टेशन पर जमकर हंगामा किया तथा महानंदा एक्‍सप्रेस को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पटना से खुली अर्चना एक्‍सप्रेस पहुंची जो ननस्टॉप थी। ट्रेन पर छात्रों ने पथराव कर दी। इस पथराव में कई यात्री बुरी तरह घायल हो गये हैं। कई यात्रियों का सर फट गया जबकि कुछ को छिटक कर भी पत्थर लगे।

 पत्थरबाजी में एसी बोगी के शीशे भी टूट गए। थोड़ी देर के लिए ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का महौल बन गया।  

पथराव के कारण आरा स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर जांच करने के लिये मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed