फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stirred by cylinder burst in Mau, burns four shops, loss of lakhs

मऊ में सिलेंडर फटने से हड़कंप, चार दूकानें जलीं, लाखों का नुकसान

Sat, 20 May 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 20 May 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
 Stirred by cylinder burst in Mau, burns four shops, loss of lakhs
cylinder blast in mau - फोटो : अमर उजाला

मऊ में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह बाजार में मां भवानी मंदिर गेट के बगल स्थित मिठाई की दूकान में शनिवार की दोपहर गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में चार दूकानें जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


वहीं लाखों का सामान भी जल गया। संयोग था कि दुर्घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर डेढ़ घंटा बिलंब से पहुंची। इस बीच ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड से मौके पर देर से पहुंचने के कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त था।

विज्ञापन


मादी सिपाह बाजार स्थित सूर्यनाथ पुत्र महादेव की चाय और मिठाई की दूकान है। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे नमकीन बनाते समय गैस सिलेंडर पाइप में आग पकड़ लिया। यह देखकर दूकान में बैठे लोग भाग खड़े हुए। इसी बीच तेज आवाज के साथ तब तक सिलेंडर फट गया। जिससे मड़ई की दूकान में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरी दूकान और घर गृहस्थी का सारा सामान धू-धूकर जलने लगा। वहीं नजदीक में स्थित तीर्थराज चौरसिया की पान दूकान की गुमटी व राममूरत पुत्र मोहित की चाय और मिठाई की दूकान तथा विनोद पुत्र हरिश्चंद शर्मा की सैलून पूरी तरह जलकर राख हो गया।

बाजारवासियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। सबसे ज्यादा नुकसान सूर्यनाथ का हुआ। उसका तीन गैस सिलेंडर, चार चौकी, 2 कुंतल चावल, 2 कुंतल गेहूं, 3 साइकल, 2 ठेला, एलआई सी का पेपर बांड, बैंक पासबुक व 50 हजार नगदी और गृहस्थी का पूरा सामान जल कर राख हुआ। वही तीर्थराज चौरसिया के पान की गुमटी मय सामान जली। इसमें करीब 25 हजार रुपये मूल्य का सामान था।


राममूरत हलवाई का 2 कुंतल चावल, 3 कुंतल गेहूं, 2 चौकी, 20 हजार नगदी व गृहस्थी का सामान तथा विनोद शर्मा के सैलून की दुकान का लगभग 15 हजार का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे सैकड़ों लोगोंने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed