फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stepson murder his mother for land dispute in kon sonbahdra

सोनभद्र : संपत्ति विवाद में सौतेले बेटे ने मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

Thu, 19 Sep 2019 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
stepson murder his mother for land dispute in kon sonbahdra

सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में गुरुवार को एक युवक अपनी सौतेली मां और क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी देवी(25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा। आसपास के लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गई।

विज्ञापन


कचनरवा गांव निवासी रागिनी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य थी और वह अपने तीन वर्षीय एक पुत्र के साथ रहती थी। गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे अचानक विष्णु गुप्ता अपनी सौतेली मां रागिनी के घर पहुंच कर चाकू से ताबड़तोड़ उस पर वार करने लगा।
विज्ञापन


हत्यारोपी से बचने के महिला खून से लथपथ होकर घर के बाहर बरामदे तक निकल कर चिल्लाने लगी। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, उसकी मौत हो गई। उधर घटना का अंजाम देकर हत्यारोपी बस पर बैठ कर भागने की फिराक में था। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने विष्णु गुप्ता को पकड़ कर पुलिस को सुचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्वी भेजने के साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह में मृतका के पति शिवनारायण गुप्ता अपनी पहली पत्नी के साथ औरगांबाद बिहार गए थे।

शिवनारायण इंटर कालेज व डिग्री कालेज चलाते है। पांच वर्ष पूर्व उन्होंने दूसरी शादी कोन थाना क्षेत्र  के अजनिया गांव निवासी रागिनी से की थी। पहली पत्नी से दो बालिग लड़के हैं। दूसरी शादी के बाद से ही पति पत्नी व बच्चों में विवाद चल रहा था।

इसी वजह से शिवनारायण ने दुसरी पत्नी के लिए कचनरवा बाजार में मकान बनवाए है, जबकि पहला मकान गौरासिंहा मे है। हत्यारोपी वर्तमान में वाराणसी में पढ़ता है। एसओ ने बताया कि मृतका के पति या उसके मायके वाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी।

ब्लॉक प्रमुख पद की रह चुकी थी दावेदार :
रागिनी देवी चोपन ब्लाक प्रमुख की प्रबल दावेदार थी। दो वर्ष पूर्व चोपन ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव लाने में उनकी अहम भूमिका थी। रागिनी जनता के बीच में लोकप्रिय थी। पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि हत्यारोपी युवक ने अपनी सौतेली मां की संपत्ति को लेकर हत्या की है। हालांकि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed