फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   step children killd women

सौतेले बेटों की पिटाई से घायल महिला की मौत

Mon, 05 Jun 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 05 Jun 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
step children killd women
सांकेतिक चित्र

विज्ञापन
सिगरा थाना अंतर्गत औरंगाबाद क्षेत्र निवासी पिटाई से घायल हुस्ना अफरोज (55) की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में हुस्ना के सौतेले बेटों और पोते सहित चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद स्थित मीनार वाली मस्जिद के समीप रहने वाले मो. नसीर उर्फ मुन्ने चलनी वाले ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से दो लड़का और एक लड़की है। दूसरी पत्नी हुस्ना अफरोज (55) से आठ बच्चे हैं। संपत्ति विवाद में नसीर की पहली पत्नी के बच्चों और दूसरी पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन


एक मई को नसीर की पहली पत्नी के बेटे शमीम, सगीर, सगीर का बेटा आमिर और उसका साला डब्लू घर पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात पर इन चारों की कहासुनी नसीर और हुस्ना अफरोज से शुरू हुई।  आरोप है कि इसी दौरान चारों ने नसीर और हुस्ना की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हुस्ना को क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सिगरा गोपालजी गुप्ता ने बताया कि जिस दिन मारपीट हुई थी, आरोपी शमीम, सगीर, आमिर और डब्लू का चालान किया गया था।

अब चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed