फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ssb found six kg id at gaya, make defuse

बिहार के गया में छह किलो का IED बरामद, एसएसबी ने डिफ्यूज

Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/गया
टीम डिजिटल,वाराणसी/गया Updated Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ssb found six kg id at gaya, make defuse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo

विज्ञापन
बिहार में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोनाही-जमजोर के जंगल में शुक्रवार को एसएसबी ने छह किलोग्राम का एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। आईईडी झाड़ी में छुपाकर रखा गया थ।

आईईडी बरामद करने के बाद उसे कुछ दूर खाली जगह ले जाकर  डिफ्यूज किया गया। एसएसबी के कंपनी कमाडंर बी मजूमदार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह इस इलाके में जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे। इसी क्रम में सोनाही-जमजोर के बीच जंगल में झाड़ी में आईईडी छुपाकर रखे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इस सूचना पर झाड़ी में छुपाकर रखे आईईडी को खोज निकाला गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड से सघन जांच के बाद उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। कमांडेंट मजूमदार ने बताया कि नक्सलियों की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यह आईईडी छुपाकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नक्सली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed