फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leader obtained the official residence in Varanasi

बनारस में सपा नेता ने सत्ता की हनक से सरकारी आवास हथियाए

Thu, 05 Jan 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 05 Jan 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
SP leader obtained the official residence in Varanasi
घर - फोटो : अमर उजाला

सेवापुरी विकास खंड के लोहिया गांव बरनी में लोहिया आवास के आवंटन और निर्माण में व्यापक पैमाने पर हुई घपलेबाजी की परत दर परत खुलती जा रही है। कमीशन के चक्कर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने कई अपात्रों को लाभार्थी बना दिया है।

विज्ञापन


वहीं, सत्ता की हनक दिखाते हुए एक सपा नेता ने अपनी बहू के नाम लोहिया आवास आवंटित करा लिया है जबकि वह पहले से ही पत्नी के नाम इंदिरा आवास भी हासिल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने डीएम और सीडीओ से मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

बरनी गांव के सपा नेता निहाला पाल ने आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद भी अपने रुतबे के दम पर गरीबों को मिलने वाले सरकारी आवास अपने परिवार के सदस्यों के नाम आवंटित करा लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी पत्नी पार्वती को इंदिरा आवास मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए पूर्व प्रधान जगमन्नी देवी ने बताया कि मैने स्वयं पार्वती के नाम इंदिरा आवास आवंटित कराया था। अब वित्तीय वर्ष 2016-17 में निहाला ने अपने बेटे योगेश पाल की पत्नी नंदिनी के नाम लोहिया आवास का आवंटन करा लिया है।

ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब हुई, जब सबसे पहले निहाला की बहू के नाम आवंटित आवास का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

आवास के लिए शादी से पहले प्रमाणपत्र बनवाया

SP leader obtained the official residence in Varanasi
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

गांव के आशाराम पांडेय, अनिल सिंह, धर्मेंद्र पांडेय आदि ने तो योगेश पाल की शादी पर भी सवाल उठाया है। उनका आरोप है कि योगेश की शादी इसी विकास खंड के लक्षीपुर गांव निवासी उमा पाल की बेटी नंदनी से तय तो हो गई है लेकिन सामाजिक रूप से विवाह अभी हुआ नहीं।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथ से लोहिया आवास न निकल जाए, इसलिए सपा नेता ने बहू पक्ष की सहमति से न्यायालय से बेटे की शादी का प्रमाणपत्र बनवा लिया है। इसी के जरिये उन्होंने बहू के नाम लोहिया आवास आवंटित कराया है।

नंदनी की दादी हीरा वती और मां मीरा ने बताया कि नंदनी की शादी मई में होगी। ग्राम पंचायत अधिकारी रामनरेश सोनकर ने बताया कि सपा नेता ने आवास के लिए बेटे की शादी का प्रमाणपत्र दिया था।

हालांकि वह दोहरे आवास का लाभ देने के प्रश्न का जवाब नहीं दे सके। वहीं, निहाला पाल का भी कहना है कि बेटे की शादी कोर्ट से हो चुकी है। मई में बहू को विदा कराकर घर ले आएंगे।

सेवापुरी की बीडीओ रक्षिता सिंह ने कहा कि संपन्न परिवार को दो-दो आवास देने का मामला गंभीर है। शिकायती पत्र मिलेगा तो बैंक खाते पर रोक लगाकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed