फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra victims blame on istrict administration responsible for massacre ghorawal ubhbha

सोनभद्र : गांव पहुंची एससी-एसटी आयोग की टीम, पीड़ितों ने जिला प्रशासन को बताया जिम्मेदार

Wed, 31 Jul 2019 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Jul 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra victims blame on istrict administration responsible for massacre ghorawal ubhbha
पीड़ितों से मिली एससी-एसटी आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम बुधवार को सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव पहुंची। टीम ने मृतक के परिवार वालों से मुलाकात कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजेंद्र गोंड़ एवं रामसेवक खरवार दोपहर दो बजे  के करीब उभ्भा गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों और पीड़ितों से मुलाकात की। उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया कि जिस सोसाइटी की जमीन को लेकर उभ्भा कांड हुआ, उस पर वे लोग दादा के जमाने से जोत कोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि सोसाइटी के नाम पर उभ्भा में करीब छह सौ बीघा जमीन है। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद एससी, एसटी आयोग के सदस्य मृतकों के परिजनों और घायलों से मिले। शासन की ओर से दी जा रही सहायता एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रामसुंदर की पत्नी सीता ने बताया कि उसके पति के अलावा उसकी देवरानी सुखवंती की भी गोलीकांड में मौत हुई है, जबकि उसके देवर रामनाथ, देवर रामधनी और सास सीता देवी घायल हुई हैं। मृतक अशोक की पत्नी लालदेई ने बताया कि उसकी चचिया सास बसमतिया की भी गोलीकांड में मौत हुई है। लालदेई ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके लालन पालन के लिए वह चिंतित है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से अभी तक उन्हें जिला प्रशासन की ओर से पांच लाख, मुख्यमंत्री की ओर से 5.25 लाख और समाज कल्याण विभाग की ओर से चेक और राहत पैकेज मिला है। कांग्रेस की ओर से दस लाख रुपये का चेक दिया गया है।

घायलों ने बताया कि उन्हें शासन से अभी तक दो लाख रुपये की सहायता मिली है। करीब एक घंटे तक पीड़ितों से मिलने के बाद आयोग के सदस्य जिला मुख्यालय रवाना हो गए। आयोग के सदस्यों के साथ घोरावल एसडीएम केएस पांडे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed