{"_id":"593bf8064f1c1b2c048b45e5","slug":"sonbhadra-brother-called-sister-friend-in-the-house-for-the-excuse-of-worship-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : पूजा के बहाने बहन की सहेली को बुलाया घर, कर डाला कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : पूजा के बहाने बहन की सहेली को बुलाया घर, कर डाला कांड
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
rape
यूपी के सोनभद्र जिले में एक कुकर्मी ने अपनी हवश की आग को बुझाने के लिए भगवान के नाम का सहारा लिया और बहन की सहेली के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि सुकृत पुलिस क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सांय एक युवक ने बहन के सहेली के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी को छोड़ कर आरोपी फरार हो गया। शनिवार को पीड़िता के घरवालों ने चौकी में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सांय करीब चार बजे एक युवक अपनी बहन की सहेली को फोन करके घर बुलाया।
विज्ञापन
उसने कहा कि घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा है और उसे बहन ने बुलाया है। युवती उसकी बातों पर भरोसा कर उसके घर चली गई। लेकिन घर पर युवक के अलावा कोई नहीं था। युवक ने जबरदस्ती की फिर उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
घर जाकर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
