{"_id":"594d033e4f1c1b9b5b8b45bd","slug":"son-river-stopped-for-illeagal-sand-mining-in-sonebhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन के लिए रोक दी सोन नदी की धारा, प्रशासन को पता नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खनन के लिए रोक दी सोन नदी की धारा, प्रशासन को पता नहीं
amarujala.com, written by पुष्कर पांडे
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
सोन नदी में बना अस्थाई पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू कारोबारियों को जिला प्रशासन और खान विभाग की छत्रछाया मिल गई है। पोकलेन और नाव पर मोटर लगाकर खनन कराने का मामला अभी थमा नहीं था कि एक कंपनी ने बालू खनन के लिए सोन नदी की धारा ही रोक दी।
ठेकेदार के कारिंदों ने नदी के इस पार से उस पार तक अस्थाई पुल बना दिया है और अपनी साइट बरहमोहरी के बजाय उस पार हर्रा में बालू खनन करवा रहे हैं। यह इलाका सेंचुरी क्षेत्र के करीब है। यहां पुल बनाना तो दूर, नदी से बालू निकालने पर भी पाबंदी है।
ई-टेडरिंग के जरिये जिले में बालू की छह साइट स्वीकृत हुई हैं। इनमें से पांच साइटों पर खनन शुरू हो गया है। इनमें खेवबंधा में दो, बरहमोरी, पिपरडीह और नगवां में एक एक बालू साइटों पर खनन हो रहा है। जबकि खेवबंधा की एक साइट पर पर्यावरण विभाग की एनओसी न मिलने के नाते काम अभी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बिहार और झारखंड की सीमा से सटे बरहमोरी में एक कंपनी को 80 हजार घन मीटर बालू निकालने की इजाजत मिली है। बरहमोरी साइट काफी अंदर जाकर है। बालू खनन के लिए कंपनी से जुड़े लोगों ने सोन नदी की धारा को रोकते हुए एक अस्थायी पुल का निर्माण करा दिया है और नदी के उस पार के हर्रा गांव स्थित साइट से बालू का खनन करा रहे हैं।
पिछले दिनों जब अस्थायी पुल का निर्माण हो रहा था तब एक प्रशासनिक अधिकारी और खान विभाग के लोग मौके पर गए थे। पूरा वाकया देखा भी लेकिन कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कंपनी अपना खुद का कोई बड़ा प्रोजेक्ट तैयार करा रही है।
यहां का बालू उसी प्रोजेक्ट के लिए भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने कहा कि अभी मामले की जानकारी हुई है। खान अधिकारी और राजस्व टीम को मौके पर भेज रहे हैं। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नदी की धारा को रोकना पूरी तरह से गलत
मामले में वन एवं पर्यावरण के सचिव सुनील पांडेय ने कहा कि किसी भी नदी पर बालू खनन के लिए अस्थायी पुल का निर्माण कराकर नदी की धारा को रोकना पूरी तरह से गलत है। यह पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन है। सोनभद्र के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली जा रही है। जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
http://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/sonebhadra/baloo-khanan-mafiya-construct-a-bridge-in-river-in-sonbhadra