{"_id":"5aad3d754f1c1b21578b538a","slug":"son-murder-his-father-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता से बेटे ने मांगा पेंशन का पैसा, नहीं देने पर फावड़े से वार कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता से बेटे ने मांगा पेंशन का पैसा, नहीं देने पर फावड़े से वार कर मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में एक कलियुगी बेटे ने कुछ पैसों के कारण अपने पिता की हत्या कर दी। बेटे ने पिता से पेंशन का पैसा मांगा। पिता के मना करने पर उसने अपने पिता फावड़े से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के सरिया गांव के निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक व पूर्व प्रधान आदित्य सिंह पटेल (70) शनिवार की दोपहर घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा अशोक पटेल आया और पेंशन के पैसे की मांग करने लगा।
आदित्य ने जब पैसे देने से इंकार किया तो पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान अशोक की पत्नी रागिनी देवी बीचबचाव करने लगी, जिस पर अशोक ने फावड़ा लेकर पत्नी को दौड़ा लिया। रागिनी छत पर भाग गई।
विज्ञापन
इसके बाद अशोक ने फावड़े से पिता के गर्दन व सीने पर कई वार किया जिससे आदित्य सिंह पटेल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पुत्र भाग गया। बाद में रागनी ने ससुर को मृत पाकर शोर किया।
घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने घर के पास से ही हत्यारोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को बरामद किया गया।

पेंशन देर से आने पर नहीं दे सका था रुपये
demo pic
आदित्य सिंह को 27 हजार रुपये पेंशन का मिलती थी। इसमें वह तीन हिस्सा लगाकर हर माह की पांच तारीख को अपने दोनों बेटों को आठ-आठ हजार रुपये देता था।
मार्च माह में पेंशन का पैसा बैंक के खाते में देर से आने पर समय से पैसे का बंटवारा नहीं हो सका था। कई दिनों से लगातार पैसे को लेकर उसके बेटे दबाव बना रहे थे।
हत्यारोपी अशोक ने बताया कि उसे भारतीय जीवन बीमा की किस्त साढ़े चार हजार रुपये जमा करनी थी। इसी के लिए पैसे की मांग कर रहा था। पैसा नहीं देने पर पिता की हत्या कर दी।
मामले में छोटे पुत्र प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के समय आदित्य का छोटा बेटा प्रमोद किसी कार्य से घर से बाहर गया था। आदित्य की पत्नी रामरागी देवी आशा के पद पर कार्यरत हैं जो घटना के समय राजगढ़ सीएचसी गई हुई थी।