फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son killed his father in land dispute at mau

मऊ में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, 28 को जाना था हज

Sat, 22 Jul 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 22 Jul 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
son killed his father in land dispute at mau
हत्या
मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मोबिनपुरा मुहल्ले में बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता हाफिज अख्तर और चाचा इम्तेयाज ( 60 ) को गोली मार दी। घायल पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वह 28 को हज पर जाने वाला था। जबकि चाचा को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना का कारण जमीन बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। जिसमें उसका चाचा और बाप-बेटे के झगड़े में बीच बचाव कर रहे थे।  मोबिनपुरा मोहल्ला निवासी हाफिज अख्तर अपने बेटे शमीम उर्फ पप्पू से अलग रहता था। वह 28 जुलाई को हज पर जाने वाला था। हज पर जाने से पहले वह अपने बेटे को समझाकर जमीन के बंटवारे की समस्या को भी हल करना चाहता था।
विज्ञापन


शनिवार को इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच पंचायत शमीम के दरवाजे पर होने लगी। विवादित जमीन को शमीम देना नहीं चाहता था। परिवार के सदस्यों द्वारा दबाव बनाए जाने पर वह अपने पिता पर ही भड़क गया। इसी दौरान शमीम उर्फ पप्पू ने तमंचा निकाला और अपने पिता के सीने पर सटाकर फायर कर दिया। बीच बचाव करने के गए, अपने चाचा इम्तेयाज पर भी उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद शमीम उर्फ पप्पू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाफिज के शव कब्जे में ले लिया।  घायल इम्तेयाज को सदर अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल के डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में परिवार के ही सदस्य जैनुल आदिल पुत्र अनवारुल हक ने आरोपी शमीम उर्फ पप्पू पुत्र हाफिज अख्तर के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed