फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Son in law killed mother in law due to his wife not sent with him in azamgarh

सास को मारने से पहले दामाद ने मांगी माफी, पत्नी को विदा ना करने पर फावड़े से हत्याकर खेतों में दबाया

Mon, 22 Jul 2019 09:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 22 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Son in law killed mother in law due to his wife not sent with him in azamgarh
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने पत्नी की विदाई ना होने से नाराज दामाद ने शाम में अपनी सास को फावड़े से काटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को में दबाकर भाग गया।

विज्ञापन


बुजुर्ग की बेटियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन कर लाश बरामद की। मृतक की बहू ने थाने में जाकर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिले के कप्तानगंज थाने के भवनपुर गांव निवासी कौशिल्या देवी(50) पत्नी बालकिसुन पांच बेटियों और एक बेटे की मां थी।
विज्ञापन


कौशिल्या का पति और बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी रीना की शादी शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव के पास रहने वाले गंगाराम से हुई है। दो महीने पहले पति से विवाद के बाद रीना मायके चली आई। गंगाराम उसे घर ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर कई दिनों से सास और दामाद के बीच विवाद चल रहा था। रविवार शाम को कौशिल्या खेत में फावड़ा लेकर काम कर रही थी। खेत घर से दूर चरऊवा गांव में है। वहीं पर गंगाराम पहुंचा और सास से माफी मांगते हुए घर चलने की बात कहते हुए फावड़ा खुद ले लिया और कौशिल्या के आगे बढ़ने पर सिर पर दे मारा। जोरदार प्रहार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद गंगाराम ने, अपने साथ आए साथी के सहयोग से लाश को खेत में दबाकर भाग गया। उधर देर शाम तक कौशिल्या के घर न आने पर उसकी बेटी और बहू खोजने लगे। खेत सहित अन्य जगहों पर काफी प्रयास के बाद भी कौशिल्या का पता नहीं चलने पर रात नौ बजे थाने में सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार ने पूछताछ और छानबीन के आधार पर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत में पहुंची जहां कौशिल्या काम करने गई थी। वहां तलाशी लेने पर लाश को बरामद कर लिया गया। उसकी बहू अर्चना ने ने इसमें गंगाराम सहित दो लोगों को आरोपित किया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed