फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some unknown person destroed the maa kali murti in ghazipur

गाजीपुर में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की मां काली की मूर्ति

Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
some unknown person destroed the maa kali murti  in ghazipur
तीन दिन पहले ही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के पलिया गांव में बुधवार की रात मां काली मंदिर परिसर में तीन दिन पहले प्रतिष्ठित की गई मां काली की मूर्ति को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर मूर्ति का आधा हिस्सा खेत में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह मूर्ति टूटने की जानकारी होते ही मंदिर पर ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


पुजारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र में पलिया गांव के पूर्वी तरफ मां काली मंदिर परिसर में गांव के बिट्टू सिंह की देख-रेख में तीन दिन पूर्व वाराणसी से आए ब्राह्मण ने विधिक मंत्रोचार के बीच मां काली की मूर्ति की स्थापना की थी। इसके बाद यहां श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरु हो गया।
विज्ञापन


रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी मंदिर के पुजारी प्यारेलाल मंदिर बंद कर घर चले गए। देर रात किसी समय अराजक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति का एक हिस्सा गायब हो गया है। गुरुवार की सुबह गांव के गुरुचरण राजभर मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो टूटी मूर्ति देख वह अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुजारी को दी। मूर्ति टूटने की खबर करेंट की तरह गांव में फैल गई और कुछ ही देर में वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण मूर्ति के आधे हिस्से की मंदिर के आस-पास खोजबीन करने लगे।


उन्हें मंदिर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में मूर्ति का टूटा हिस्सा मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुजारी से पूछताछ करने के बाद मामले की छानबीन में जुट गए। सीओ रामदरश यादव ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed