फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   situtaions are uncontrol in jaunpur stone after attack on ambedkar procession

जौनपुरः अंबेडकर जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी व फायरिंग, हालात तनावपूर्ण

Sat, 15 Apr 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
situtaions are uncontrol in jaunpur stone after attack on ambedkar procession
सिपाही समेत 12 लोग घायल, तनाव - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के गोरारी गांव में शुक्रवार की शाम अंबेडकर जुलूस को लेकर हुए विवाद में पथराव हो गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई लेकिन हालात और बिगड़ गए। पथराव के बीच डायल 100 के एक सिपाही समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अराजक तत्वों ने दो गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालात देख पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक जौनपुर शाहगंज मार्ग पर यातायात रोक दिया। घंटे भर बाद पीएसी पहुंची तो यातायात बहाल हो सका। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


 अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गोरारी गांव से डीजे और गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली थी। शोभायात्रा अल्पसंख्यक बस्ती के करीब पहुंची तो बस्ती के लोगों ने आबादी के बीच से जुलूस को जाने से रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बीच ही जुलूस पर पथराव हो गया। जिससे भगदड़ मच गई। जुलूस में शामिल लोगों ने रानीमऊ तिराहे पर जाम लगा दिया। 
सूचना पर सीओ रामभुव यादव और एसओ खेतासराय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा।

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई तो हालात और बिगड़ गए। पथराव पुलिस टीम पर भी होने लगा। जिससे डायल 100 के सिपाही भूपेंद्र सिंह समेत दोनों तरफ से करीब 12 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोगों ने सड़क पर रखी दो गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। 

पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात

situtaions are uncontrol in jaunpur stone after attack on ambedkar procession
सिपाही समेत 12 लोग घायल, तनाव - फोटो : अमर उजाला
करीब घंटे भर बाद सर्किल के सभी थानों की फोर्स और पीएसी के साथ एडिशनल एसपी, एडीएम पहुंचे तो स्थिति नियंत्रण में हुई। एसपी अतुल सक्सेना ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पथराव में एस सिपाही समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। आराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed