{"_id":"5db3e1518ebc3e0130773bb3","slug":"shamefull-woman-beaten-was-stripped-naked-in-raunapar-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दबंगों ने की सारी हदें पार, युवती को निर्वस्त्र कर घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: दबंगों ने की सारी हदें पार, युवती को निर्वस्त्र कर घुमाया
Sat, 26 Oct 2019 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती को निर्वस्त्र कर घुमाने, उसके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसमें युवती के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को थाने में हत्या के प्रयास, छेडखानी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया। इसमें गांव के पवन पुत्र रामवृक्ष सिंह सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि 13 अक्तूबर की रात आरोपी उसके घर में घुसकर, उसकी बहन के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र कर घुमाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग की, संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई।
विज्ञापन