{"_id":"591847fc4f1c1b592a851101","slug":"security-are-on-alert-after-input-that-naxalite-may-harm-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों के निशाने पर हैं रेलवे ट्रैक, खुफिया जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नक्सलियों के निशाने पर हैं रेलवे ट्रैक, खुफिया जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Sun, 14 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को नक्सली नुकसान पहुंचाने की फिराक में है। इसका इनपुट मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोनभद्र एसपी आरपी सिंह ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाते हुए जिले के सभी सीओ एवं थाना इंचार्जों को सुरक्षा प्लान तैयार कर ट्रैकों पर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है।
खुफिया सूत्रों की मानें तो बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेकर लगातार यूपी में घट रहे साख को पूरा करने के लिए रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की फिराक में है।
मामला संज्ञान में आने पर एसपी जिम्मदारों को रेलवे पटरियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए जीआरपी/आरपीएफ से समन्वय बनाकर पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में रेलवे लाइन की सुरक्षा हेतु सुरक्षा प्लान तैयार करने में जुट गए है। जिन गांवों से रेलवे लाइन गुजरी है संबंधित बीट उप निरीक्षक/आरक्षी को निर्देशित किया गया है कि वहां के प्रधान से संपर्क स्थापित कर ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित कर गोपनीय सूचनाएं संकलित करें।
पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि थाना प्रभारियों को जिन गांवों से रेलवे लाइन गुजर रही है वहां के प्रधान, संबंधित जीआरपी/आरपीएफ के अधिकारी व कर्मचारी से समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे लोगों की भी सूची तैयार करवाई जा रही है जिनका जीआरपी में आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग, अंडर पास, ओवरब्रिज की सूची तैयार कर सुरक्षा के उपाय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सलियों के सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की सूचनाएं मिली है।
राज्य की सीमा पर तैनात सीआरपीएफ संदिग्धों पर नजर रखी हुई है। जंगली रास्तों पर फोर्स मुस्तैद की गई है, ताकि नक्सली प्रवेश न कर सकें।