फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sala killed his jija at mirzapur

साले की पत्नी के साथ जीजा ने की छेड़खानी, फिर जो हुआ....

Thu, 13 Jul 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 13 Jul 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
sala killed his jija at mirzapur
हत्या
विन्ध्याचल कोतवाली क्षेत्र में  विगत पांच जुलाई को ससुराल आए दामाद की हत्या उसके साले ने ही अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने पर किया था। हत्या के बाद परिवार के लोग शव को बोलेरो मे भर कर बंगाली तिराहे पर फेंक कर भाग गए थे।
विज्ञापन


यह खुलासा बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। आरोपी युवक को बुधवार की सुबह पांच बजे विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।     विगत पांच जुलाई को सुबह विन्ध्याचल के बंगाली तिराहा पर ससुराल आये युवक की लाश ससुराल से थोड़ी दूरी पर फेंकी  मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबीरों की सहायता से घटना का खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मनोज धरिकार हंडिया की ससुराल विन्ध्याचल में है। वह शराब पीने का आदी था और प्राय: शराब पी कर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आजीज आकर उसकी पत्नी मायके में आ कर रहने लगी। उधर मनोज दिल्ली जा कर काम धंधा करने लगा। चार जुलाई को वह अपनी ससुराल आया था। रात में खाना खाने के बाद मनोज शराब के नशे में अपने साले गुलाब की पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा, आपत्तिजनक व्यवहार करने लगा। जिसकी शिकायत पत्नी ने पति से की।

घर के सभी सदस्य मनोज से पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर पहले से ही नाराज चल रहे थे। इसपर मनोज के साले गुलाब, ससुर शंकरलाल और गुलाब के मामा अशोक ने एक मत हो कर मनोज को सबक सिखाने की सोची और गुस्से में गुलाब ने घर में रखे बांस के डंडे से मनोज के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।


इससे परिवार के लोग घबरा गए और शव को नग्न अवस्था में एक बोलेरो में रख कर बंगाली तिराहे पर फेंक आए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा हत्यारोपी गुलाब की निशानदेही पर उसके घर से बरामद कर लिया। हत्या में शामिल ससुर शंकर लाल, व मामा ससुर अशोक निवासी गोपीगंज फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed