फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saas bahu murder of the head traveled Birdopur

बिरदोपुर में सिर कूच कर सास-बहू की हत्या

Sun, 19 Feb 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sun, 19 Feb 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Saas bahu murder of the head traveled Birdopur
सास-बहू की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
भेलूपुर थाना क्षेत्र की गिरि नगर कॉलोनी स्थित कैलाश मठ के समीप एक आलीशान मकान में शनिवार रात अन्नपूर्णा तिवारी (66) और उनकी बहू कल्पना तिवारी उर्फ बबिता (34) की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच वारदात की वजह का पता नहीं लगा सकी है। घटनास्थल पर मिले फुट प्रिंट के आधार पर फोरेंसिक टीम पुलिस वारदात में दो लोगों को शामिल मान रही है। हत्यारों ने पोंछा लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की है। पुलिस को आशंका है कि करीबियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बिरदोपुर इलाके की गिरि कॉलोनी स्थित घर से ही बिजली फ्रेमिंग की एजेंसी चलाने वाले अवनीश तिवारी शनिवार शाम लगभग पांच बजे घर से निकले थे। रथयात्रा, विद्यामठ और अन्य स्थानों से घूमकर अवनीश लौटे तो मेन गेट से लेकर घर तक का दरवाजा उन्हें खुला हुआ मिला। अवनीश ने बताया कि उन्हेें लगा कि पत्नी कल्पना और मां अन्नपूर्णा समीप स्थित रिश्तेदारों के घर गई हैं। उन्होंने उनको फोन किया। थोड़ी देर में कल्पना की भतीजी घर पहुंची तो देखा कि अवनीश चीख-चिल्ला रहे थे और भूतल पर स्थित हाल के समीप पर्दे की आड़ में उनकी मां और पत्नी का लहूलुहान शव पड़ हुआ था
विज्ञापन


कमरे से गेट तक जगह-जगह खून गिरा हुआ था। इसे देखकर अंदाजा लगाया कि हत्यारों के भागने के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले औजार से खून की बूंदे टपक कर गिरी होंगी। दो लोगों के जूतों के भी निशान मिले हैं। उधर, सूचना मिलने पर कल्पना का इकलौता भाई कोदई चौकी निवासी विजय चतुर्वेदी और रिश्तेदार व्यापारी नेता प्रेम मिश्रा सहित मायके के अन्य लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका-मुआयना करने के बाद एसएसपी नितिन तिवारी का कहना था कि भूतल से लेकर प्रथम तल तक के किसी भी कमरे का कोई सामान नहीं छुआ गया है। चोरी या लूट भी नहीं हुई है। दोनों महिलाओं न जो जेवर पहने थे, वे भी सुरक्षित है। इससे स्पष्ट होता है कि  डबल मर्डर लूटपाट की नीयत से नहीं किया गया। इसमें करीबियों का ही हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed