फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rizwan terror plot was hatched in Deoband

रिजवान ने देवबंद में रची थी आतंकी हमले की साजिश

Tue, 26 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Tue, 26 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rizwan terror plot was hatched in Deoband

कुशीनगर के कसया से पकड़े गए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी रिजवान से पूछताछ में पता चला है कि बीते साल दिसंबर में वह दो दिनों तक देवबंद (सहारनपुर) में भी रुका था।

विज्ञापन

 देवबंद में ही हरिद्वार अर्धकुंभ समेत देश में सात जगहों पर धमाकों की साजिश रची गई थी।
देवबंद से इन आतंकियों ने सीरिया में यूसुफ से सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संपर्क  साधा था। कुशीनगर, सहारनपुर समेत देश में रिजवान के अन्य संपर्क भी सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

 फिलहाल वह मुंबई एटीएस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ का सिलसिला जारी है। कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के निवासी लेखपाल निजामु्द्दीन के बेटे रिजवान को यूपी एटीएस ने बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उसने पूछताछ में बताया कि करीब छह महीने पूर्व फेसबुक के जरिए सीरिया के यूसुफ से उसकी दोस्ती हुई थी। इस दौरान वह बंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, गोवा समेत कई शहरों में गया था।
खुफिया एजेंसियों को यह भी पता चला है कि वह दिसंबर में दो दिनों तक सहारनपुर के देवबंद में एक होटल में ठहरा था। वह देवबंद क्यों गया, उसके क्या मंसूबे थे, इसकी पड़ताल की जा रही है।

 देवबंद में उसके साथ रुड़की से पकड़े गए चार अन्य आतंकी भी थे। ई-मेल के जरिए सभी यूसुफ के संपर्क में थे। ऑपरेशन ‘सात कलश रख दो’ की साजिश यहीं रची गई। जनवरी में ही सातों धमाकों को अंजाम देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed