फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Revnue inspector take bribe and anti currption team arrested

गाजीपुर में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 12:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Revnue inspector take bribe and anti currption team arrested
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में कानूनगो (बीच में बैठा हुआ) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। इसी बीच गाजीपुर में एक कानूनगो को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पूछताछ के बाद कानूनगो के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मरदह थाना क्षेत्र के कनसहरी भवानीपुर के किसान सद्दन राजभर के भूमि की पैमाइश करनी थी। इसके लिए सद्दन पिछले कई महीनों से कासिमाबाद तहसील में तैनात कानूनगो इंद्र प्रताप सिंह से गुहार लगा रहा था। पैमाइश करने के लिए कानूनगो उससे 20 हजार रुपये रिश्वर मांग रहा था।
विज्ञापन


सद्दन राजभर ने एक पखवारा पूर्व कर्ज लेकर उसे दस हजार रुपये दिए पर वह उससे पूरे पैसे की मांग कर रहा था। इससे परेशान सद्दन ने 11 अप्रैल को इसकी शिकायत वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामसागर अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कचहरी पहुंचे। टीम ने किसान से कानूनगो को पैसा देने के लिए बुलवाया। कानूनगो ने सद्दन को पुलिस कार्यालय के पास स्थित फल की दुकान पर आने को कहा।


वहां पहुंचकर सद्दन राजभर ने केमिकल लगे पांच हजार रुपये कानूनगो को जैसे ही दिए, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। धुलवाने पर उसका हाथ लाल हो गया।

टीम ने उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया। टीम प्रभारी रामसागर ने बताया कि मामले में कानूनगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed