फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rape with mentaly weak girl at jaunpur

मानसिक रूप से कमजोर युवती संग दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
rape with mentaly weak girl at jaunpur
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : demo pic
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर युवती संग दुष्कर्म की सनसनीखेज मामला सामने आया है।  मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती के संग गांव का ही एक युवक कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। जब युवती गर्भवती हुई तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह महीनों से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।  पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की मानसिक दशा कमजोर है।
विज्ञापन


परिवार के लोग जब खेत में काम करने चले जाते थे तो उसी समय गांव का ही एक युवक घर में घुसकर उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इधर बीच उसके शरीर में आए बदलाव को देख लोगों को हैरानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पूछताछ की गई तो उसने आरोपी का नाम बताया। युवती  के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed