फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway personnel planned to accident rajdhani train in mirzapur

अधिकारियों को परेशान करने के लिए रेलकर्मी ने की थी राजधानी पलटने की साजिश, चार हिरासत में

Fri, 10 Nov 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Fri, 10 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
railway personnel planned to accident rajdhani train in mirzapur
rajdhani express - फोटो : सोशल मीड‌िया
मिर्जापुर में जिगना गैपुरा इलाके में रेल पटरी पर बोल्डर रख कर राजधानी गिराने के मामले में आरपीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुन कर रेल के साथ साथ पुलिस के उच्चाधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले में रेल कर्मचारी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मिर्जापुर से लेकर जिगना तक रेल पटरी पर सात बार बोल्डर रखकर राजधानी समेत अन्य ट्रेनों को गिराने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन हर बार आरोपी अपने मकसद में विफल रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर आरपीएफ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान जो खुलासे हुए उसे सुन कर आरपीएफ के अधिकारी समेत रेलवे उच्चाधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जांच में पाया गया है कि रेलवे के कुछ कर्मचारी ही उच्चाधिकारियों को परेशान करने एवं उनके विरुद्घ कार्रवाई कराने के लिए जिगना एवं गैपुरा के लोगों से मिलीभगत कर तीन बार जिगना और गैपुरा के बीच रेल लाइन पर बोल्डर रख कर राजधानी को गिराने का प्रयास करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं हजारों लोगों की जान खतरे में डालते हुए ये कर्मचारी यातायात को बाधित कराने का प्रयास कर चुके हैं। जांच में इसकी पुष्टि होने पर आरपीएफ ने अभी तक इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।


इसमें दो रेल कर्मी समेत दो अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनसे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि पुलिस इसका खुलासा एक दो दिन में कर देगी। जिसमें रेलवे के कर्मचारियों के नाम सबके सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed