फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pump cashier robbed of Rs 1.08 lakh in Azamgarh

आजमगढ़ में पंप के कैशियर से 1.08 लाख रुपये की लूट

Sat, 24 Dec 2016 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी / आजमगढ़
टीम डिजिटल, वाराणसी / आजमगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Pump cashier robbed of Rs 1.08 lakh in Azamgarh
पेट्रोल पंप - फोटो : demo pic
मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर (वीरभानपुर) गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर को तमंचा के बल पर आतंकित कर शुक्रवार की देर शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों एक लाख आठ हजार रुपये और सीसीटीवी से जुड़ा कंप्यूटर लूट ले लिया।
विज्ञापन


बदमाशों को देखकर पंप पर मौजूद अन्य दो कर्मचारी भाग खड़े हुए। मामले में कैशियर ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना पर संदेह जताया है।  वाराणसी जिले के रहने वाले राजेश सिंह का मेंहनगर थाना क्षेत्र के जारफरपुर (वीरभानपुर) गांव में पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन


इस पंप पर चंदौली के सकलडीहा निवासी शिवकुमार श्रीवास्तव कैशियर के रूप में काम करता है। शुक्रवार की शाम कैशियर के अलावा दो अन्य पंपकर्मी मौजूद थे। इसी दौरान देर शाम साढ़े सात बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश तेल भराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप पर सुनसान देखकर बदमाश काउंटर पर पहुंचे और हिसाब करने के बहाने कैशियर के केबिन में घुस गए। बदमाशों ने कैशियर शिवकुमार श्रीवास्तव के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास से एक लाख आठ हजार रुपये और जिस कंप्यूटर के सीसीटीवी कैमरा जुड़ा कंप्यूटर लूट ले गए।

घटना के दौरान अन्य पंप कर्मी भाग खड़े हुए। कैशियर ने इसकी सूचना पंप मालिक और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कुछ ही देर में वहां डायल 100 की गाड़ी और प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर सारनाथ सिंह पहुंच गए। घटना के संबंध में कैशियर ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।


प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना से पंद्रह मिनट पहले ही पुलिस की गाड़ी पंप की तरफ से गश्त करते हुए गुजरी थी, ऐसे में यह घटना संदेहास्पद लग रही है। एसपी सिटी शकील अहमद खां का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पंप का हिसाब भी मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed