फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prople built wall in front of house in ground dispute ghazipur

जमीनी विवाद में दबंगों ने घर के आगे खड़ी की दीवार, पड़ोसी के घर से होकर गुजरने को मजबूर पीड़ित

Thu, 20 Jun 2019 11:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
prople built wall in front of house in ground dispute ghazipur
छत से होकर गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने घर के दरवाजे के आगे दीवार खड़ी कर दी। घर में रहने वाले लोग छतों से होकर गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव अंतर्गत करवनिया डेरा में भूमि विवाद के दौरान दबंगों ने एक घर के दरवाजे के आगे दीवार खड़ा कर दी है। इसके साथ वहां झोपड़ी डालकर उस पर लाल झंडा भी लगा दिया है। दरवाजा बंद होने के कारण पिछले दस दिनों से घर के अंदर ही एक वृद्धा और मवेशी कैद है।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य पड़ोसी के छत से सहारे बांस की सीढ़ी से घर में आ-जा रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को दरवाजा खुलवाने के लिए पहुंचे तहसीलदार से भी दबंगों ने अभद्रता की, जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव के करवनिया डेरा में काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर दबंगों ने गांव के शैलेंद्र बिंद के दरवाजे के सामने दस जून को दीवार खड़ी कर उसके आगे झोपड़ी डाल दी। इतना ही नहीं झोपड़ी पर एक लाल झंडा भी लगा दिया।

झोपड़ी पर लगा लाल झंडा


ऐसे में शैलेंद्र बिंद की 80 वर्षीय मां, दो भैंस और चार बकरियां घर के अंदर ही कैद हो गई हैं। बगल के दूसरे के घर से बांस की सीढ़ी के सहारे परिवार के लोग घर में आ-जा रहे हैं और वृद्धा को खाना-पानी देने के साथ ही मवेशियों को चारा-पानी दे रहे हैं।

पीड़ित शैलेंद्र बिंद जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए न्याय दिलाने की फरियाद की है। पीड़ित का कहना था कि घर का दरवाजा कई दशकों से उत्तर तरफ था, जिससे परिवार के लोग आते-जाते थे।

अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को जब सेवराई तहसीलदार अजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो दर्जनों महिला पुरष दबंगों द्वारा अभद्रता किए जाने के बाद वह वापस चले गए। इस संबंध में तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि मैं जब पहुंचा तो महिला एवं पुरुष विवाद करने लगे। पर्याप्त पुलिस ना होने के कारण वापस लौटना पड़ा। जल्द ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार को तुड़वाकर मकान का दरवाजा खुलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed