फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   property dealer murder in ghazipur

गाजीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर पटरी किनारे फेंका

Wed, 23 Aug 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
property dealer murder in ghazipur
एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के सोहिलापुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने से सनसनी मच गई। शव क्षेत्र के एक  प्रापर्टी डीलर का था। भूमि विवाद के चलते वारदात होने की आशंका जताई जा रही है। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नोनहरा थाने के सुभाकरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर यशवंत सिंह (48) की लाश बुधवार की सुबह सोहिलापुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे मिली।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यशवंत के सिर में गंभीर चोट तथा गले पर खरोंच के निशान थे। यशवंत गाजीपुर शहर से जुड़े कालीधाम में अपने परिवार के साथ रहता तआ। बड़े भाई प्रेम सिंह ने बताया कि सुबह यशवंत की मौत की खबर उनकी पत्नी के फोन से मिली। वह मंगलवार सुबह घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर  ढाई बजे उन्होंने  अपने चालक अमृत लाल को फोन से भुतहियाटांड़ नाले के पास खरीदे गए भूखंड पर मिट्टी भराई का काम देखने के लिए कहा था। उसके बाद खुद यशवंत देर शाम साढ़े सात बजे वहां पहुंच गए। रात में करीब बारह बजे यशवंत ने पत्नी को फोन से बताया कि रात में वह नहीं आएंगे।

इसके बाद सुबह उनकी मौत की खबर पत्नी को मिली।

परिवार के लोगों ने यशवंत की हत्या की आशंका जताई है। संदेह के आधार पर पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में भूखंड के पूर्व मालिक भी शामिल हैं।

 

उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि 24 घंटे में अगर हत्या का खुलासा नहीं हुआ  तो संगठन सड़क पर उतरेगा। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि यशवंत की मौत की तफ्तीश की जा रही है।

मौत हादसे में हुई है या किसी ने हत्या की है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed