{"_id":"580532d44f1c1b9f1b702901","slug":"procession-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी को दो घंटे पूर्व दे दी थी सूचना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी को दो घंटे पूर्व दे दी थी सूचना
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजागरण शोभायात्रा के दौरान भगदड़ में 25 लोगों की मौत और सौ से अधिक लोगों के घायल होने के बाद अफसरों में एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का सिलसिला जारी है। कोई अधिकारी यह बताने या मानने को तैयार नहीं है कि उससे कहां चूक हुई। सोमवार को ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई।
मामले में निलंबित किए गए तत्कालीन एसपी ट्रैफिक कमल किशोर (हादसे के दिन प्रभारी एसएसपी भी थे) का दावा है कि उन्होंने हादसे के दो-ढाई घंटे पहले खुद फोन पर डीआईजी रेंज को भीड़ का हवाला देकर पर्याप्त उपाय किए जाने की गुहार लगाई थी। साथ ही, चंदौली के एडिशनल एसपी और सीओ मुगलसराय को पड़ाव की ओर से भीड़ राजघाट की तरफ न आने देने की बात कही थी। इसके बावजूद पर्याप्त उपाय नहीं हुए और हादसे के लगभग एक घंटे बाद साढ़े तीन बजे से राहत का काम शुरू हुआ।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में कमल किशोर ने बताया कि हादसे के दिन यानी बीते शनिवार को हमारे एसएसपी जिले से बाहर थे। राजघाट पुल पर बेतहाशा उमड़ती भीड़ का दबाव देखा गया तो 12 बजे के पहले ही डीआईजी रेंज को फोन कर बताया गया था। उनसे कहा था कि भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ रही है, दोनों जिलों को आदेश कर स्थिति नियंत्रित कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भी था कि मैं उपाय करा रहा हूं। एडिशनल एसपी चंदौली और सीओ मुगलसराय को भी फोन कर कहा कि पड़ाव की ओर से भीड़ को मालवीय पुल पर ना आने दें। यदि उसी समय राजघाट और पड़ाव की तरफ से भीड़ नियंत्रित करने का सही तरीके से उपाय हो जाता तो स्थिति इतनी भयावह न होती।