{"_id":"5d7a56638ebc3e0148602f39","slug":"prisoner-died-in-hospital-during-treatment-who-sentenced-to-life-imprisonment-in-dist-jail-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : जिला जेल में आजीवान कारवास की सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : जिला जेल में आजीवान कारवास की सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
Thu, 12 Sep 2019 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के जुर्म में जौनपुर जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी गुलाब यादव(68) की गुरुवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से कैदी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के बैरिया नारायनपुर गांव निवासी गुलाब यादव(68) पुत्र मुंशी को एडीजे द्वितीय की अदालत से हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह 25 मार्च 2019 से जिला कारागार में बंद थे।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एके मिश्रा का कहना है कि कैदी गुलाब यादव ने सुबह सीने में दर्द होने की शिकायत की। उसे उल्टी भी हुई। तत्काल उसे जेल के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।