{"_id":"5e60db558ebc3ec74b1daf1e","slug":"pradhan-brother-murdered-over-election-rivalry-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनावी रंजिश की गहराई में दफन हुआ गांव के प्रधान का भाई, लाठी-डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: चुनावी रंजिश की गहराई में दफन हुआ गांव के प्रधान का भाई, लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
Thu, 05 Mar 2020 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Mar 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आपराधिक मामले थम नहीं रहे हैं। जिले के एक गांव प्रधान के बड़े भाई की चुनावी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव के वर्तमान प्रधान नागेंद्र दुबे के बड़े भाई ओंकार दुबे(50) गांव में बुधवार दोपहर एक रोड का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान निर्माण कराते समय दर्जनों की संख्या में पहुंचे विपक्षियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
घायल अवस्था में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर व जिला अस्पताल पहुंचे। स्थित को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों और ग्राम वासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Trending Videos
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी संख्या में स्थानीय थाने की फोर्स और क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर खुद गांव में पहुंचकर डेरा डाल लिया। मृतक का शव समाचार लिखे जाने तक घर नहीं पहुंचा था।