फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power department operator shot dead

बिजली विभाग के ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या

Fri, 11 Mar 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 Mar 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
Power department operator shot dead
बिजली कर्मचारी की हत्या।
डीएवी कॉलेज के मैदान पर गुरुवार की सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने बिजली विभाग के आपरेटर कृष्ण मोहन (41) की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से आए दोनों बदमाशों ने बेहद करीब से कृष्ण मोहन की पीठ पर गोली मारी। कृष्ण मोहन लहूलुहान होकर गिर पड़े। तब तक गोली चलने की आवाज सुन मैदान में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने बदमाशों को दौड़ाया लेकिन वे बाइक से दारानगर की ओर भाग निकले। कृष्ण मोहन को तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पिता दूधनाथ वर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन




मूलत: गाजीपुर के जोगापुर बड़ेसर निवासी दूधनाथ वर्मा यहां औसानगंज स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। जैतपुरा थाना क्षेत्र के ईश्वरगंगी में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो पुत्रों में बड़े कृष्ण मोहन वर्मा चंदौली के भुपौली कैनाल में बिजली आपरेटर के पद पर नियुक्त थे। ईश्वरगंगी स्थित आवास से ही ड्यूटी पर भुपौली आया-जाया करते थे। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह करीब छह बजे डीएवी कॉलेज के मैदान में वह टहलने निकले थे। करीब आधे घंटे बाद ही एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। बाइक मैदान के बाहर खड़ी की।
विज्ञापन




फिर मैदान के अंदर पहुंचे और कृष्ण मोहन के पीछे लग गए। मौका पाकर बेहद करीब से कृष्ण मोहन की पीठ पर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मैदान में क्रिकेट खेल रहे लड़के और टहलने आए लोग बदमाशाें की तरफ दौड़े लेकिन तब तक दोनों मैदान से बाहर निकलकर बाइक से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाश दारानगर की तरफ भागे। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली, जैतपुरा, चेतगंज और आदमपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।  क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएवी कॉलेज तिराहा के पास पुलिस की पिकेट भी लगती है। यहां कोतवाली और जैतपुरा थाने के सिपाहियों की ड्यूटी लगती है लेकिन सुबह जब वारदात हुई तो पिकेट पर एक भी पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। यदि पिकेट पर पुलिस कर्मी तैनात होते तो बदमाश इतनी आसानी से भाग नहीं पाते। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप था कि सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर आई।



315 बोर के तमंचे से मारी गई गोली
शुरुआती छानबीन के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बताया कि वारदात में 315 बोर के तमंचे का इस्तेमाल हुआ है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश छुटभैये किस्म के थे। उधर, डीएवी मैदान पर घटना के वक्त मौजूद रहे लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाला बदमाश लुंगी और टीशर्ट पहने था। जबकि उसका साथी शर्ट और पैंट पहने था। दोनों अपना चेहरा ढंके हुए थे। वहीं, कुछ का कहना यह भी था कि दो हट्टेकट्टे लोग वारदात को अंजाम देकर पैदल ही भाग निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed