फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police Presented ghosi mp atul rai in court varanasi

जेल में बंद सांसद अतुल राय कोर्ट में हुए पेश, गोदरेज कंपनी के कर्मचारी से रंगदारी मांगने का आरोप

Tue, 20 Aug 2019 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
police Presented ghosi mp atul rai in court varanasi
अतुल राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जेल में बंद घोसी से बसपा सांसद अतुल राय को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया है। सांसद पर गोदरेज कंपनी के कर्मचारियों से रंगदारी मांगने का आरोप है। उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में अग्रिम सुनवाई के लिए दो सितंबर की तिथि नियत की है। अतुल राय पर आरोप है कि गोदरेज कंपनी के एक कर्मचारी को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर कंपनी से रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में गोदरेज कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट एचएन खुंबाटा ने 10 जनवरी 2009 को मंडुआडीह थाने में सुरजीत सिंह नाम के एक शख्स के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में सुरजीत सिंह के साथ ही अतुल राय, तपेश नारायण सिंह, अनिल कुमार सोनी, राजन सिंह और मोनू सिंह का नाम प्रकाश में आने पर सभी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। दूसरी ओर लंका थाने की पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बसपा सांसद के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) की अदालत में दाखिल कर दिया। इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 22 अगस्त की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed