फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू प्रोफेसर से रंगदारी मांगने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2018 01:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 22 Jan 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Police encounter in varanasi and two criminal arrested
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
बनारस के लंका थाना अंतर्गत लौटूबीर पुलिया के पास रविवार की शाम मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश अशोक यादव और 15 हजार का इनामी अर्जुन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अशोक यादव ने बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर को रविवार को फोन कर शाम छह बजे तक 15 लाख रुपये बतौर रंगदारी देने को कहा था। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Police encounter in varanasi and two criminal arrested
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
‌मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई तकरीबन 25 राउंड फायरिंग में क्राइम ब्रांच के सिपाही सुमंत सिंह और अशोक घायल हुए हैं। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से .32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया है। अशोक के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में बनारस, गाजीपुर और बिहार में 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अर्जुन के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में चार मुकदमे दर्ज हैं। 

 
Police encounter in varanasi and two criminal arrested
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू आईएमएस के रेडियोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित नंदन द्विवेदी को रविवार को फोन कर शाम छह बजे तक 15 लाख रुपये बतौर रंगदारी सीरगोवर्धनपुर निवासी बदमाश अशोक यादव ने देने को कहा था।
 डॉ. अमित के अनुसार अशोक ने उनसे कहा था कि रुपये नहीं मिले तो उनकी हत्या कर मणिकर्णिका घाट पर शव फेंक दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police encounter in varanasi and two criminal arrested
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
डॉ. अमित की तहरीर पर अशोक के खिलाफ लंका थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई थी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन सीरगोवर्धनपुर में मिली। 

 
विज्ञापन
Police encounter in varanasi and two criminal arrested
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
अशोक के बारे में सुरागकशी शुरू हुई तो शाम के समय लौटूबीर पुलिया के पास उसके मौजूद होने का पता लगा। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा के साथ लौटूबीर पुलिया के समीप घेरेबंदी की तो सामने से बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed