फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police caught three Rogues are going to attack nabbed

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वारदात करने जा रहे बदमाशों को दबोचा

Thu, 05 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
police caught three Rogues are going to attack nabbed
अवैध रिवॉल्वर, पिस्टल, कारतूस, चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल और नगदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पुलिस के क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।  शहर के फुलवरिया गेट नंबर पांच के समीप घोसियाना मैदान पर क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ये तीनों एक वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे।  इनकी  शिनाख्त बड़ी पियरी के राजू अली उर्फ इशरत व शुभम सेठ उर्फ गोलू और आदमपुर के कोयला बाजार के सोना केसरी उर्फ पवन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

इनके पास से अवैध देशी रिवाल्वर व .32 बोर की पिस्टल, सात कारतूस, चोरी की दो बाइक, चार स्मार्ट फोन और पंद्रह सौ रुपये बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ सिगरा, कैंट और कोतवाली थाना में लूट और आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोप में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने बताया कि बीते साल 18 अक्तूबर को उन्होंने रमरेपुर में शराब कारोबारी को गोली मारकर रुपये से भरा बैग लूट लिया था।
एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में बताया कि जेल से जमानत पर छूटे सोना केसरी और राज अली ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घोसियाना मैदान में शुभम को बुलाया था।

क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायन सिंह ने अपनी टीम के एसआई राकेश सिंह और अन्य के साथ घेरेबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात रमरेपुर में शराब कारोबारी शशि जायसवाल को लूटने की योजना बड़ी पियरी निवासी अनुराग पांडेय और राज पांडेय की रेकी पर बनाई गई थी।

वारदात को अंजाम देने में राज, शुभम और सोना के साथ बड़ी पियरी का लोटन भी शामिल था। बताया कि अब एक सर्राफ को लूटना था। एसएसपी ने बताया कि लोटन, राज और अनुराग को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed