{"_id":"58fdd2204f1c1b9128c0be70","slug":"police-caught-sunny-gang-criminal-bhure-but-his-familes-attack-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी गिरोह के बदमाश भुअर को पुलिस ने दबोचा, परिवारीजनों ने मारपीट कर छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनी गिरोह के बदमाश भुअर को पुलिस ने दबोचा, परिवारीजनों ने मारपीट कर छुड़ाया
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी लंका थाना को दी
- फोटो : demo
लंका थाना अंतर्गत सीरगोवर्धनपुर में सोमवार को सनी गिरोह के बदमाश भुअर यादव और उसके करीबियों के सामने पुलिस बैकफुट पर नजर आई। बीएचयू पुलिस चौकी के सामने सीरगोवर्धनपुर में दूकानदार से हफ्ता वसूलने और पिटाई करने की शिकायत सुन कर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दिनदहाड़े उल्टे पांव भागना पड़ा।
दरअसल, पुलिस जैसे ही भुअर को लेकर लंका थाने के लिए बढ़ी उसने और उसके करीबियों ने सरेराह हमला बोल दिया। इसके बाद सभी पुलिस की हिरासत से भुअर को छुड़ाकर भाग निकले। पुलिस के साथ सरेराह मारपीट देख इलाकाई लोग सन्न रह गए।
मामले को लेकर बीएचयू चौकी प्रभारी की तहरीर पर भुअर और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीरगोवर्धनपुर में रमना निवासी जयप्रकाश पटेल की बाइक रिपेयरिंग की दूकान है। सोमवार की सुबह 9:30 बजे के लगभग जयप्रकाश ने अपनी दूकान खोली थी। इसी दौरान जयप्रकाश की दूकान पर एनकाउंटर में मारे गए सनी सिंह की गिरोह का बदमाश भुअर अपने साथियों के साथ पहुंचा।
जयप्रकाश से भुअर ने 1500 रुपया मांगा और कहा कि इस सप्ताह तुम्हारा हफ्ता समय से क्यों नहीं मिला। इस पर जयप्रकाश ने आपत्ति जताई और कहा कि उसके पास पैसा नहीं है। इससे गुस्साया भुअर ईंट उठाया और जयप्रकाश पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
इसी बीच किसी ने सौ नंबर पर सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में यूपी 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची और सभी ने भुअर को खोज निकाला। भुअर को लेकर पुलिसकर्मी पीआरवी की ओर आगे बढ़े। इसी दौरान भुअर और उसके करीबियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और सड़क पार कर बीएचयू पुलिस चौकी पहुंचे। सरेराह पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव अपने साथ सर्किल के दस दरोगा और फोर्स लेकर भुअर के घर और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दिए लेकिन कहीं पता नहीं लगा।
उधर, भुअर द्वारा ईंट से किए गए हमले से गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को डाफी स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपियोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सभी के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। आरोपी जल्द गिरफ्तार न हुए तो सभी पर इनाम घोषित किया जाएगा।