फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police caught a full filled supari in truck azamgarh

लूटी हुई दो ट्रक सुपारी समेत प्रधान गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Mon, 17 Jun 2019 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Jun 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
police caught a full filled supari in truck azamgarh
सांकेतिक तस्वीर।

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस के सहयोग से रविवार को गोरखपुर जिले की पुलिस ने दो ट्रक सुपारी के साथ अंडाखोर गांव के प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला गोरखपुर जिले का होने की वजह से ट्रक का माल और आरोपियों को गोरखपुर जिले की पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में जोरों की चर्चा है।

विज्ञापन


एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शरफराज गांव का प्रधान है, जबकि दूसरा आरोपी उसका करीबी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक यह दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 मई को गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र से दो ट्रक सुपारी लूट ली और ट्रक घर पर छिपाकर रखे हुए थे। यह माल गोरखपुर के रहने वाले एक कारोबारी का था। जो उसने असम से सुपारी मंगाई थी। घटना के संबंध में बड़हलगंज थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों के बिलरियागंज थाने के अंडाखोर गांव में छिपे होने का सुराग लगा तो शनिवार रात को बड़हलगंज थाने की पुलिस बिलरियागंज थाने पहुंची। यहां दोनों थानों की पुलिस संयुक्त रुप से रविवार सुबह में छापेमारी कर शरफराज के घर से ना केवल छिपाकर रखा गया दोनों ट्रक बरामद किए गए बल्कि शरफराज और उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ बिलरियागंज ने बताया कि मामला गोरखपुर के बड़हलगंज थाने का होने की वजह से सुपारी लदा दोनों ट्रक और आरोपियों को गोरखपुर की पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed