{"_id":"5d9496dd8ebc3e93c02b0bf4","slug":"police-arrested-two-mobile-snatcher-in-bhu-trauma-center-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर, बीएचयू अस्पताल में मरीजों के परिजनों को बनाते थे निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़े दो शातिर चोर, बीएचयू अस्पताल में मरीजों के परिजनों को बनाते थे निशाना
Wed, 02 Oct 2019 05:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 02 Oct 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पुलिस ने एक दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो बीएचयू ट्रामा सेंटर में मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने चोरों के पास से मोबाइल और कैश बरामद किया है।
विज्ञापन
लंका पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रामा सेंटर मार्ग से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 7 चोरी के मोबाइल और 2,180 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि मुखबिर के जरिए श्रीप्रकाश, नगवां चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी। पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के चोर हैं। दोनों की पहचान अमान जो भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज और बाबर नई सड़क दालमंडी निवासी के रूप में हुई है।