फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested three woman for molestation hostage a teen girl sonbhadra 

यूपी: मां-बाप ने डांटा तो घर से भागी किशोरी फंसी जिस्मफरोशी के दलदल में, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
police arrested three woman for molestation hostage a teen girl sonbhadra 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले में कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में तीन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। चोपन थाना क्षेत्र के एक मकान में तीनों महिलाएं उसको बंधक बनाकर रखती थीं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि करीब एक महीने पहले अपने मां-बाप की डांट से क्षुब्ध होकर वह ट्रेन से राबर्ट्सगंज पहुंची। यहां उसको तीन महिलाएं मिलीं और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गईं। वहां एक महिला को सुपुर्द कर दिया। ये महिला उससे घर का सारा काम करवाती थी और घर में ताला बंद करके रखती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों महिलाएं दो-तीन दिन पर उसे राबर्ट्सगंज के किसी होटल या घर में ले जाती थी। वहां पर उसे नशीला पदार्थ खिलवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। महिलाओं के चंगुल से उसने कई बार भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल नहीं हुई। 24 सितंबर को तीनों महिलाएं उसको लेकर राबर्ट्सगंज के एक होटल में गई थीं। वहां बातचीत के दौरान एक महिला ने सौ नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों महिलाओं के साथ उसे महिला हेल्प लाइन से जुड़े लोगों को सौंप दिया। वर्तमान में बाल गृह बालिका में किशोरी और स्वधार गृह में तीनों महिलाओं को रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि किन-किन होटल और मकान में किशोरी से दुष्कर्म किया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed