वाराणसी : महिला के साथ गैंगरेप करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लोहता थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलपुर की एक महिला के मोबाइल पर मंगलवार रात कई बार अनजाने नंबर से फोन आ रहा था। जिससे परेशान होकर महिला अपने पड़ोसी के यहां गई, कि जिस नंबर से फोन आ रहा है। उसको फोन करके समझा दे कि परेशान ना करे।
महिला का कहना है कि जब वह वहां से वापस लौट रही थी तो रास्ते मे गांव के ही तीन युवक अहमद, मौलाना, वकील मिल गए। तीनों ने आरोपी महिला को जबरदस्ती पकड़कर उसे पास की एक कोठरी मे ले गए, जहां उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
महिला ने बताया कि जब उसने आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाया, तब वह उसे छोड़कर भाग गए। महिला का पति घर पर नहीं था। सुबह जब पति आया, तो महिला सारी कहानी अपने पति को बताई। इसके बाद बुधवार सुबह को पीड़िता ने पति के साथ थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को जेल भेज दिया।