फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested swindler of government job in sonbhadra

यूपी: युवती को नौकरी दिलाने का का झांसा देकर ठगे लाखों, गिरोह का एक सदस्य धराया

Tue, 04 Feb 2020 09:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Police arrested swindler of government job in sonbhadra
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरोह सोनभद्र जिले में सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को सदर तहसील में कुछ लोगों ने नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि भीड़ को चकमा देकर दो आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


पीड़ित एक युवती ने नौकरी के लिए दो लाख रुपये देने का आरोप लगाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते जुए पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

सदर तहसील में दोपहर करीब 12 बजे एक युवती और तीन लोगों के बीच नौकरी दिलाने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। शोर-गुल सुनकर मौके पर कुछ अधिवक्ता समेत अन्य लोग पहुंच गए। युवती ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ले लिए हैं।

विज्ञापन

मामला गंभीर होता देख तीन व्यक्ति भागने की फिराक में हो गए। लेकिन मौजूद लोगों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गए। भीड़ ने पकड़े गए व्यक्ति को कोतवाली ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी।

उसका कहना है कि 13 अक्टूबर 2019 को उसने अपने घर पर बुलाकर सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में दो लाख दिए, जिसका मोबाइल में रिकार्ड मौजूद है। अगले दिन उसने फर्जी एक ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया तो उसे शंका हुई कि इतनी जल्दी कैसे हो गया। पता करने पर मालूम हुआ कि ज्वाइनिंग लेटर कूटरचना कर बनाया गया है।

आरोप है कि आरोपीगण इस तरह कई लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed